अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं’ हैं क्योंकि वह नियमों और कानूनों का पालन नहीं करते. उन्होंने व्हाइट हाउस में संवादाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रिपब्लिकन उम्मीदवार राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं. मैंने पिछले सप्ताह भी यह कहा था. वह खुद इस बात को साबित करते आ रहे हैं.’’ ओबामा ने कहा कि ट्रंप ने सैन्य परिवारों पर टिप्पणी करके और विदेश मामलों पर अपने रुख से यह दिखाया गया कि वह राष्ट्रपति पद के लिए तैयार नहीं हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।