हिजबुल आतंकी बुरहान वानी को अब तक शहीद बताने वाले पाकिस्तान की बदनीयत एक बार फिर सामने आ गई है। पाकिस्तान ने आतंकवादी बुरहान वानी की तस्वीर को ‘आजादी स्पेशल ट्रेन’ पर जगह दी है। 14 अगस्त को यह ट्रेन पेशावर से कराची जाएगी। ट्रेन पर बुरहान वानी की तस्वीर बतौर शहीद लगाई गई है। साथ ही बीते दिनों कश्मीर हिंसा में मारे गए लोगों के पोस्टर भी ट्रेन की बोगियों पर लगाए गए हैं। पाकिस्तान के साथ ही भारत के कुछ अलगाववादी नेता भी इस भारत विरोधी अभियान में पाकिस्तान सरकार का साथ दे रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।