पाकिस्तान में प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए भाषण पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि मोदी कश्मीर मामले पर पूरे विश्व का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा है, इस समय, भारतीय अधिकृत कश्मीर और आजाद कश्मीर के बीच अधिक फर्क नहीं है. भारत प्रशासित कश्मीर में पिछले पांच हफ्ते से गंभीर संकट चल रहा है. हजारों निहत्थे युवा अपने अधिकारों के लिए सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में 70 बेगुनाह कश्मीरी मारे गए हैं, जबकि 6000 से अधिक घायल हुए हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।