पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलूचिस्तान के बारे में बात कर ‘लक्ष्मण रेखा’ पार कर ली है और वह अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में कश्मीर मुद्दे को जबर्दस्त ढंग से उठाएगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा, ‘‘पिछले साल प्रधानमंत्री ने महासभा सत्र के दौरान कश्मीर का मामला मजबूत तरीके से रखा था और हम फिर इस मुद्दे को जबर्दस्त ढंग से उठाएंगे.’’ जकारिया ने बलूचिस्तान पर मोदी की टिप्पणी पर भी कड़ा एतराज जताया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।