बलोच रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष ब्रहमदाग खान बुगती ने कहा है पाकिस्तान से किसी भी बातचीत से पहले पाकिस्तानी सेना को बलूचिस्तान को छोड़ना होगा. बुगती ने चेतावनी दी कि पाकिस्तानी सेना ने ऐसा नहीं किया तो उसे 1971 से भी ज्यादा बुरे नतीजे भुगतने पड़ेंगे....बुगती ने बलूचिस्तान के लोगों पर पाकिस्तान के अत्याचारों का मुद्दा उठाने के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया जताया है. उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामाबाद में बैठे पाकिस्तानी अधिकारियों का मंसूबा बलूच लोगों को पूरी तरह खत्म करने का है. बुगती ने पाकिस्तानी मीडिया को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वो बलूचिस्तान की बहुत मुश्किल से कोई खबर दिखाता है. लेकिन जहां तक पाकिस्तान का सवाल है तो छोटी से छोटी घटना को भी बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाता है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।