सीरिया में हमलों में 82 लोगों की मौत
(International)



सीरिया में जारी संघर्ष को लेकर अमेरिका और रूस के बीच समझौते के बाद विद्रोहियों के कब्जे वाले वाले इलाके में शनिवार को हुए हमले में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई और 90 अन्य घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार अलेप्पो शहर में जमीनी और हवाई हमलों में 45 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इदलिब शहर में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके हवाई हमले में 37 लोग मारे गये। गौरतलब है कि अमेरिका तथा रूस ने सीरिया में युद्ध समाप्त करने, शांतिप्रक्रिया और राजनीतिक परिवर्तन के लिये बातचीत शुरू करने के उद्देश्य से समझौता किया है जिसके अनुसार पूरे देश में सोमवार से युद्धविराम लागू किया जायेगा। समझौते में इस्लामी आतंकवादी गुटों पर हमले में आपसी समन्वय को भी शामिल किया गया है अमेरिका के विदेश मंत्री जान केरी तथा रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच बातचीत के बाद किये गये इस समझौते की घोषणा में सीरिया के सभी पक्षों से इस पर अमल की अपील की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।