लापता हुए मलेशियाई विमान का मलबा मिला
(International)
दो साल पहले आसमान से लापता हुए मलेशिया के एक विमान का मलबा आखिर मिल ही गया। इस बारे में मलेशिया ने स्पष्ट किया कि तंजानिया के तट पर मिला विमान का मलबा मलेशिया एयरलाइंस जेट एमएच 370 का ही है। 8 मार्च 2014 को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से बीजिंग जा रही फ्लाइट अचानक गायब हो गई थी। इसे खोजने में दो साल से भी अधिक समय लगा। उस विमान में 239 यात्री और चालक दल के लोग सवार थे। मलेशियाई परिवहन मंत्री ल्यू तांग लाइ के अनुसार इस मलबे की जांच के बाद हादसे की सही स्थिति का पता चल पाएगा. हालांकि शुरुआती जानकारी के आधार पर कहा जा रहा है कि शायद आग लगने के कारण यह हादसा हुआ होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।