भारत की नागरिकता स्वीकार करने के लिए तैयार-बुगती
(International)
पाकिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा जोरशोर से उठाने वाले नेता बलूच ब्रह्मदाग बुगती ने भारतीय नागरिकता लेने की बात कहकर एक बार फिर से बलूचिस्तान के मुद्दे को गर्मा दिया है। जिस बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना के दम पर वहां के लोगों की आवाज दबाने की कोशिश में जुटा है उसी इलाके के नेता ने भारत की नागरिकता स्वीकार करने की बात कहकर पाकिस्तान को आइना दिखाने का काम किया है। बुगती भारतीय नागरिकता लेने की कोशिश में हैं। उन्होंने पूरी तरह से साफ कर दिया है कि वह भारत की नागरिकता स्वीकार करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।