उरी हमले के बाद भारत के एक के बाद एक कड़े कदम के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने राजस्थान सीमा के पास सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी सेना और एयरफोर्स का ये संयुक्त अभ्यास है. इस अभ्यास में 15 हजार सैनिक और 300 वायुसेना के कर्मचारी शामिल हैं। 25 सितंबर को शुरू हुआ पाकिस्तान का ये सैन्य अभ्यास 30 सितंबर तक चलेगा। अभ्यास जैसलमेर से लगती इंटरनेशनल सीमा से सिर्फ 15 किमी की दूरी पर चल रहा है। इस अभ्यास के बाद बीएसएफ ने अपनी सर्तकता बढ़ा दी है। सीमा के नजदीक पाक सेना के वाहनों व अन्य गतिविधियों के बढ़ने की जानकारी मिली है. सीमा के अंदर टेंको की गड़गड़ाहट व पाकिस्तान लडाकू विमानों की आवाजाही की आवाजें सुनाई दे रही हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।