भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ाने वाला एक और बयान देते हुए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने बुधवार को कहा कि कश्मीर को आजादी मिलने के बाद भारत ‘टूट जाएगा’। आसिफ ने एसोसिएटेड प्रेस के साथ बातचीत में कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के लोगों को अपना नैतिक सहयोग देता रहेगा. उन्होंने कहा, श्जब कश्मीर में आजादी का आंदोलन सफल हो जाएगा तो यह भारत के अंत की शुरुआत होगी.श् पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा, श्कश्मीरी लोगों की कुर्बानियां बेकार नहीं जाएंगी और जब कश्मीर को आजादी मिलेगी तो भारत टूट जाएगा और वह एकजुट नहीं रह सकेगा.श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।