अमरीकी कांग्रेस ने बहुमत से राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा 9ः11 विधेयक पर लगाए गए वीटो को दरकिनार करने के पक्ष में मतदान किया है...राष्ट्रपति ओबामा के आठ वर्षों के शासनकाल में यह पहला मौका है जब उनके वीटो को संसद ने दरकिनार किया है...बराक ओबामा ने कहा है कि इस विधेयक पर उनके वीटो को खारिज करके संसद के फैसले ने एक खतरनाक मिसाल कायम की है...खास बात यह है कि ओबामा ने उस विधेयक पर वीटो किया था जिसके मुताबिक ग्यारह सितंबर हमलों के पीड़ितों परिवारों को अधिकार मिला था कि वो सऊदी सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर कर सकते हैं...ओबामा के वीटो को दरकिनार करने के पक्ष में 97 मत पड़े जबकि वीटो के पक्ष में केवल एक ही वोट पड़ा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।