यूएन के एजेंडे में नहीं है जम्मू-कश्मीर का मसला
(International)
बार-बार कश्मीर राग अलापने वाले पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर के मसले पर यूएन में तगड़ा झटका लगा है. जम्मू-कश्मीर का मसला यूएन के एजेंडे में नहीं है. आपको बता दें कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के मसले को यूएन में उठाना चाहता था, लेकिन सुरक्षा परिषद ने इस मसले पर कोई चर्चा नहीं की. संयुक्त राष्ट्र में रूस के दूत और अक्तूबर माह के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष ने इस वैश्विक संस्था में कश्मीर मसला और भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा उठाने वाले पाकिस्तान को स्पष्ट तौर पर झिड़कते हुए कहा है कि सुरक्षा परिषद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनावों पर चर्चा नहीं कर रहा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस बार संयुक्त राष्ट्र की महासभा के 71वें सत्र को संबोधन करते हुए अपने देश को आतंकवाद का सबसे बड़ा पीड़ित बताया और कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत को जमकर कोसा. शरीफ ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी को कश्मीर की आवाज बताते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दा सुलझाए बिना भारत-पाक के संबंध अच्छे नहीं हो सकते.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।