उरी हमले के बाद भारतीय सेना की तरफ से एलओसी में किए गए आतंकी लाॅंच पैड पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान के घाव भरने का नाम ही नहीं ले रहे है....सर्जिकल स्ट्राइक का असर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पर भी है। इस सर्जिकल स्ट्राइक ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को हिलाकर रख दिया है। पाकिस्तानी और भारतीय मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक एलओसी में आतंकी लांच पैड पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आईएसआई के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर की कुर्सी भी खतरें में आ गई है। यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में उनको पद से हटाया जा सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।