दूसरी बहस के बाद भी हिलेरी को बढ़त
(International)
अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दूसरी बहस के बाद कराए गए सर्वेक्षणों के अनुसार, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन सोमवार (10 अक्टूबर) ‘स्पष्ट विजेता’ बनकर उभरीं..हालांकि इन सर्वेक्षणों ने ‘उम्मीदें बढ़ा देने’ का श्रेय रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को दिया..बहस देखने वाले लोगों के बीच कराए गए सीएनएन-ओआरसी सर्वेक्षण में कहा गया कि हिलेरी इस बहस की स्पष्ट विजेता रहीं क्योंकि सर्वेक्षण में शामिल 57 प्रतिशत लोगों ने हिलेरी के जीतने की बात कही जबकि 34 प्रतिशत ने ट्रंप का समर्थन किया। सीएनएन ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को इस सर्वेक्षण ने मजबूत स्थिति में दर्शाया है लेकिन उनका प्रदर्शन पहली बहस जितना अच्छा नहीं रहा। बहस देखने वाले 62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह जीती हैं..राष्ट्रपति चुनाव की तीन में से पहली बहस होने के बाद 27 सितंबर को सीएनएनध्ओआरसी ने सर्वेक्षण कराया था..तब लगभग 62 प्रतिशत मतदाताओं ने हिलेरी को स्पष्ट विजेता बताया था..ट्रंप को महज 27 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।