भारत-अमेरिका के बीच हो सकता है तोपों की खरीद पर समझौता
(International)
भारत और अमेरिका 145 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों की खरीद के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. यह सौदा करीब 5,000 करोड़ रुपये का होगा. गौरतलब है कि 1980 के दशक में बोफोर्स घोटाले के सामने आने के बाद से तोपों की खरीद के लिए यह पहला सौदा होगा.रक्षा मंत्रालय ने एम 777 तोपों की खरीद के लिए फाइल को स्वीकृति प्रदान की. अब इस फाइल को वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा और फिर इसे संस्तुति के लिए सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति के समक्ष रखा जाएगा. सूत्रों ने बताया कि कुछ बदलावों के लिए भी स्वीकृति दी गई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।