पाकिस्तान दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग में एक अधिकारी के जासूसी के आरोप में रंगे हाथ पकड़े जाने से सकपका गया है. यही वजह है कि पाकिस्तान इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग के पांच अधिकारियों पर जासूसी का आरोप लगाया है और उन्हें पाकिस्तान छोड़ने को कहने की तैयारी कर रहा है. पाकिस्तान ने भारतीय दूतावास के 3 अधिकारियों पर भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के लिए काम करने का आरोप लगाया है. इन अधिकारियों के नाम हैं- अजय कुमार वर्मा, अमरदेब सिंह और मदन नंद. पाकिस्तान ने इन अधिकारियों पर पाकिस्तान में गिरफ्तार कुलभूषण जाधव के लिए काम करने का आरोप लगाया है....इस बीच, बुधवार को दिल्ली स्थिति पाकिस्तानी दूतावास के 6 कर्मचारियों ने भारत छोड़ दिया. जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी दूतावास के अफसर महमूद अख्तर से हुई पूछताछ में खुलासा हुआ था कि पाकिस्तानी दूतावास कके 16 और कर्मचारी आईएसआई के लिए जासूसी के रैकेट में शामिल हैं. इनके खिलाफ भारत कार्रवाई कर सकता था. इससे पहले ही पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में 5 भारतीय राजनयिकों पर जासूसी का आरोप लगा दिया है.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।