पाकिस्तान से आठ राजनायकों को वापस बुला सकता है भारत
(International)
भारत, पाकिस्तान में तैनात अपने 8 राजनयिकों को वापस बुला सकता है। पाकिस्तान के मीडिया में उनका नाम और तस्वीरें आने के बाद भारत सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला ले सकता है। भारत ने उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। आपको बता दें कि दिल्ली में अपने राजनियक महमूद अखतर के पकड़े जाने से बौखलाए पाकिस्तान ने बदले की भावना के तहत 8 भारतीय राजनयिकों पर जासूसी का आरोप लगाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।