भारत और चीन के एनएसए आज मिलेंगे
(International)
भारत और चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर चर्चा के लिए आज मुलाकात करेंगें. एनएसजी में भारत के प्रवेश और जैशे मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में प्रतिबंधित कराने के प्रयास को चीन द्वारा बाधित करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में तनाव है... अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यांग जिएची की मुलाकात होगी. अनौपचारिक बातचीत के लिए हैदराबाद में दोनों की मुलाकात है. परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह यानी एनएसजी में भारत के प्रवेश को बाधित करने के अलावा चीन ने अजहर पर संयुक्त राष्ट्र का प्रतिबंध लगाने के वास्ते भारत के कदम पर तकनीकी रोक लगा दी. इसके साथ ही भारत 46 अरब रूपये की लागत वाले चीन, पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का विरोध कर रहा है. जिसका निर्माण पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर किया जा रहा है. भारत जहां इसको लेकर चिंतित है कि भारत-चीन संबंधों में पाकिस्तान कारक द्विपक्षीय संबंधों को और जटिल बना रहा है. वहीं चीन, भारत में चीन के सामानों के बहिष्कार के आंदोलन पर बात कर सकता है.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।