हिलेरी और ट्रंप में कांटे की टक्कर
(International)
अमेरिका में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप में कांटे की टक्कर चल रही है। यूएस नेटवर्क के अनुमान के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप से पीछे चल रहीं हिलेरी ने मतों के अंतर को कम किया है। कुल 270 इलेक्टोरल वोट्स की गिनती में ट्रंप ने हिलेरी पर 232-209 से लीड हासिल की है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी ने मैसाच्युसेट्स, मैरीलैंड, डेलेवेयर, डिस्ट्रिक्ट आफ कोलंबिया में जीत चुकी हैं। वहीं ट्रंप साउथ कैरोलिना में जीत दर्ज कर चुके हैं और फ्लोरिडा के क्लीफहंगेर में हिलेरी पर बढ़त बनाए हुए हैं। सीएनएन के अनुसार, अभी तक 30 राज्यों के नतीजों में से हिलेरी ने 13 राज्यों में और ट्रंप ने 17 राज्यों में जीत हासिल कर ली है।राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को निर्वाचन मंडल के 538 मतों में से 270 मत हासिल करने की आवश्यकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।