पीएम मोदी आज से जापान दौरे पर
(International)
नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के दौरे पर रवाना होंगे। वह तीन दिनों के दौरे पर जा रहे हैं। एनुअल समिट के दौरान वह जापान के पीएम शिंजे अबे से मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि इस दौरे में पीएम मोदी न्यूक्लियर डील, इन्वेस्टमेंट के अलावा दोनों के बीच साउथ चाइना सी पर भी बात करेगें। इस विवादित आईलैंड पर हक जताने वाले चीन ने भारत को चेतावनी दी है। चीनी मीडिया ने कहा- दखल देने से टूटेगा दिल्ली-बीजिंग का भरोसा... चीनी मीडिया में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि “अगर भारत ने जापान के साथ मिलकर दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर हस्तक्षेप किया और चीन को अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल का आदेश मानने को बाध्य करने की कोशिश की, तो उसे बड़ा नुकसान हो सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।