कभी ओबामा ने उड़ाया था ट्रम्प का मजाक
(International)
पांच साल पहले जिस व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रम्प का मजाक उड़ा था, वहां गुरुवार को वे प्रेसिडेंट-इलेक्ट के तौर पर पहुंचे।। 2011 में ट्रम्प एक डिनर पार्टी में व्हाइट हाउस पहुंचे थे। उसी पार्टी में ओबामा और कॉमेडियन सेेट मीयर्स ने ट्रम्प को लेकर मजाक किया था। कहा जाता है कि इसके बाद ट्रम्प बेहद खफा हुए थे और उन्होंने खीझ में आकर चुनाव लड़ने की ठान ली थी। बुधवार को आए रिजल्ट में ट्रम्प ने हिलेरी को हराया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।