भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान ने पीओके में सिंधु नदी पर बांध निर्माण परियोजना को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाक ने पनबिजली परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को 4500 मेगावाट क्षमता वाले दियामेर-बाशा बांध निर्माण परियोजना के वित्तीय प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। अगले साल के अंत तक इस पर काम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। सिंधु नदी पर बनने वाला यह बांध पीओके के गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित है। जल एवं ऊर्जा सचिव मोहम्मद युनूस दाघा ने प्रधानमंत्री के समक्ष बांध निर्माण का वित्तीय प्रस्ताव रखा था। रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम शरीफ ने दाघा और योजना एवं वित्त मामलों के सचिव को परियोजना से जुड़ी वित्तीय प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।