सीरिया के उत्तरी प्रांत इदलिब के विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में रविवार को भारी हवाई हमलों में कम से कम 73 लोग मारे गए। ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संगठन सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि इदलिब के मारत अल नुमान शहर में 38 लोग मारे गए। इनमें एक ही परिवार के पांच बच्चे और छह सदस्य शामिल हैं। प्रांत में बैरल बम भी गिराए गए, जिससे बड़े पैमाने पर जन-धन की हानि हुई। संगठन के मुताबिक, हवाई हमलों में मारत अल नुमान के अलावा सार्मिन, जिसर अल-शुगौर और अन्य कई क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। रूस और सीरिया के युद्धक विमान इदलिब में महीनों से भारी बमबारी कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने बैरल बम के इस्तेमाल से इनकार किया है। संयुक्त राष्ट्र बैरल बम के इस्तेमाल की कड़ी आलोचना करता रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।