मैक्सिको सिटी के पटाखा बाजार में जबरदस्त धमाका
(International)
मैक्सिको की राजधानी मैक्सिको सिटी के एक पटाखा बाजार में जबरदस्त धमाका हुआ। जिसके बाद धुएं की गुब्बार से आकाश काला हो गया। इस घटना में अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है। विस्फोट के समय बाजार में बडी संख्या में ग्राहक थे जो वर्षांत का पारंपरिक जश्न मनाने के लिए पटाखे खरीद रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।