अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 7 मुस्लिम बहुल देशों के शरणार्थियों और पर्यटकों पर अस्थाई प्रतिबंध के फैसले का दुनिया भर में विरोध हो रहा है। फ्रांस और कनाडा ने कहा है कि शरणार्थियों का स्वागत करना हमारा कर्तव्य है। वहीं ईरान ने अमेरिका की इस कार्रवाई के जवाब में अमेरिकी नागरिकों के ईरान में प्रवेश पर बैन लगाने का फैसला किया है। ट्रंप के फैसले खिलाफ अमेरिका के कई एयरपोर्ट पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर ट्रंप के कार्यकारी आदेश के तहत लोगों को हिरासत में लिए जाने पर न्यूयॉर्क के एक जज ने रोक लगा दी है कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि उनका देश ऐसे शरणार्थियों के स्वागत के लिए तैयार है जो आतंकवाद, युद्ध या किसी उत्पीड़न का शिकार है। ट्रुडो ने ट्वीट किया, ष्अगर आप किसी उत्पीड़न का शिकार है या आतंकवाद और युद्ध के कारण अपने देश छोड़ने को मजबूर, तो कनाडा आपके धर्म की परवाह किए बिना आपका स्वागत करेगा। विविधता हमारी ताकत है। वहीं फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-मार्क एरोल्ट ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के हालिया आदेशों पर चिंता जाहिर की। जर्मनी के नए विदेश मंत्री सिग्मर गाब्रिएल से मुलाकात के बाद एरोल्ट ने कहा, ‘युद्ध से भाग रहे शरणार्थियों का स्वागत करना हमारा कर्तव्य है। यह तय करना होगा कि यह न्यायसंगत तरीके से हो।’ एरोल्ट ने कहा कि यह फैसला चिंताजनक है। इसके अलावा और भी कई मुद्दे हैं जो हमारी चिंता का कारण बने हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।