अस्थमा में क्या खाएं और क्या नहीं, अस्थमा के लिए जाने स्पेशल डाइट
(India) अस्थमा की बीमारी से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। डॉक्टर्स दमा के मरीजों को हमेशा इनहेलर साथ रखने की सलाह देते हैं क्योंकि इसका अटैक कभी भी आ सकता है। ऐसे में आपको ये जानना जरूरी है कि खाने-पीने की किन चीजों से अस्थमा में राहत मिलती है और कौन सी चीजें खाकर आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
विटामिन D से अस्थमा के मरीजों, खासकर बच्चों, को आराम मिल सकता है। 6 से 15 साल के बच्चों को विटामिन D की कमी नहीं होनी चाहिए। सूरज की रोशनी इस न्यूट्रिएंट का सबसे अच्छा सोर्स है। इसके अलावा अंडे, साल्मन फिश, सोया मिल्क और संतरे के जूस से भी विटामिन D की पूर्ति की जा सकती है।
ज्यादा गैस बनाने वाली चीजें जैसे बीन्स, पत्तागोभी, लहसुन, प्याज, तला खाना, सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक्स से अस्थमा मरीजों को दूर रहना चाहिए। पेट में ज्यादा गैस बनने पर डायाफ्राम पर प्रेशर पड़ता है। ज्यादा एसिडिटी सीने में जकड़न और दर्द बढ़ा सकती है। इससे अस्थमा की परेशानी हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।