सलमान के साथ बड़जात्या की फिल्म में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
(India) 'चेन्नई एक्सप्रेस' साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी. खबरों की माने तो सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म सलमान खान की हिरोइन होंगी दीपिका पादुकोण. इतना ही नहीं दीपिका ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी ज्यादातर डेट्स भी फ्री रखी हैं. बड़जात्या भी इस बात को मान चुके हैं कि अभी भले ही फिल्म साइन नहीं की गई हो लेकिन इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है. 2013 दीपिका के करियर का सबसे शानदार साल साबित हुआ है. इसी साल दीपिका की फिल्में 'ये जवानी है दीवानी', 'रेस 2' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने 100 करोड़ का बिजनेस किया. 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने तो कमाई के सारे रिकार्ड ही तोड़ डाले थे. अब देखना ये है कि 2014 दीपिका के लिए क्या लेकर आता है. इतना तो तय है कि सूरज बड़जात्या, सलमान खान और दीपिका का 'कॉकटेल' लोगों को परोसा गया तो लोग इसे पसंद जरूर करेंगे.



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।