उद्योगों को प्रतिस्पर्धा नियमों के मुताबिक चलाने के लिए गठित सीसीआइ (भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग) साल भर सक्रिय रहा। नियमों के उल्लंघन पर आयोग ने वर्ष 2013 में कई कंपनियों और संस्थाओं के खिलाफ कड़े फैसले सुनाए। सौदे की पूरी जानकारी न देने और बाजार में अपने प्रभुत्व का गलत इस्तेमाल करने पर सीसीआइ ने जेट एयरवेज, सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया और क्रिकेट संस्था बीसीसीआइ जैसों को भी नहीं बख्शा। आंकड़े बताते हैं कि देश के सबसे युवा नियामक सीसीआइ ने 2013 में करीब 2,000 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका। आयोग की कार्रवाइयों से सबसे ज्यादा परेशान देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया और उसकी सब्सिडियरी हुई। उन पर करीब 1,773 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।