कई शहरों में नकद सब्सिडी आज से
(India)
अगर आप दिल्ली, गुड़गांव, लखनऊ, ग्वालियर, मुर्शिदाबाद या मुंबई में रहते हैं तो पहली तारीख से आपको गैस वितरक को एलपीजी सिलेंडर के पूरे पैसे देने होंगे। रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में आएगी। इसकी वजह यह है कि केंद्र सरकार देश के 105 और जिलों को एक जनवरी से एलपीजी पर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम ख्डीबीटी, के दायरे में लाने जा रही है। 18 राज्यों के 184 जिलों में यह स्कीम पहले से ही लागू है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।