विदेश जाना चाहते हैं सुब्रत राय, अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट को दी अर्जी
(India) न्यायमूर्ति के एस राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति जे एस खेहड़ की खंडपीठ ने कहा कि इस अर्जी पर नौ जनवरी को मूल प्रकरण के साथ ही सुनवाई की जायेगी। न्यायालय नौ जनवरी को ही सहारा समूह की 20 हजार करोड़ रूपए की संपत्तियों के मालिकाना हक के दस्तावेज सेबी को सौंपे जाने से संबंधित प्रकरण पर सुनवाई करेगा।
सुब्रत राय की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सी ए सुन्दरम ने न्यायालय में कहा कि उनके मुवक्किल का विदेशों में कारोबार है और इसलिये उन्हें वहां जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राय तीन दिन के भीतर स्वदेश लौट आयेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।