दिसंबर में यामाहा की बिक्री 37 फीसदी बढ़ी
(India) कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार महीने के दौरान उसकी घरेलू बिक्री 58.32 फीसदी के इजाफे के साथ 39,777 इकाई रही, जो पिछले साल समान महीने में 25,123 इकाई रही थी। महीने के दौरान कंपनी का निर्यात 12.79 प्रतिशत बढ़कर 25,220 इकाई पर पहुंच गया, जो पिछले साल समान महीने में 22,360 इकाई रहा था। पूरे 2013 के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 33.82 प्रतिशत बढ़कर 6,51,487 इकाई रही, जो इससे पिछले साल 4,86,810 इकाई रही थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।