केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री विरप्पा मोइली ने शनिवार को कहा सब्सिडाइज्ड सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। सरकार इस मुद्दे पर विचार भी नहीं कर रही है। गौरतलब है कि दो दिनों पहले इस तरह की खबरें आई थी कि सरकार सब्सिडाइज्ड सिलेंडरों की संख्या 9 से बढ़ा कर 12 कर सकती है। यहां पास ही एलएनजी टर्मिनल को राष्ट्र को समर्पित करने के सिलसिले में कोच्चि पहुंचे मोइली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सब्सिडाइज्ड सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने की कोई योजना नही है और न हम इसपर विचार कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।