अब बजाज आलियांज खोलेगी महिला ब्रांच
(India)
बैंकों के नक्शेकदम पर चलते हुए निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी बजाज आलियांज ने भी महिला ब्रांच खोलने का फैसला किया है। इस ब्रांच में महिला एजेंटों की नियुक्ति और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलेंगे। बजाज आलियांज ने बताया कि वह ऐसा प्रयोग करने वाली देश की पहली बीमा कंपनी है। कंपनी के एमडी तपन सिंघल ने बताया कि हम महिला पेशेवरों का पूल तैयार करेंगे। हमारा ध्यान उन महिलाओं पर रहेगा, जो परिवार के प्रति प्रतिबद्धताओं के चलते नौकरी नहीं कर पातीं। इस ब्रांच के जरिये वे अपना करियर दोबारा शुरू कर पाएंगी। साथ ही परिवार के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी पूरी करती रहेंगी। पहली महिला ब्रांच पुणे में खोली जाएगी। इस ब्रांच का परिचालन पांच महिला कर्मचारियों के साथ शुरू होगा। इसके लिए 10 महिला एजेंटों की नियुक्ति की गई है। इस तरह के दूसरे ब्रांच जल्द ही मेट्रो शहरों में खोले जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।