(India)
रिलायंस किसी एक तिमाही में एक अरब डालर के करीब मुनाफा कमाने वाली निजी क्षेत्र की पहली कंपनी बन गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के मुख्य वित्तीय अधिकारी आलोक अग्रवाल ने कहा, ‘हमने पहली तिमाही में 8,000 करोड़ रूपये खर्च किये हैं और यह इस वित्त वर्ष में 35,000 करोड़ रूपये तक पहुंच सकता है।’ उन्होंने कहा कि पहली तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 13.7 प्रतिशत बढ़कर 5,957 करोड़ रूपये पर पहुंच गया। रिफाइनिंग और शेल गैस तथा खुदरा कारोबार के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। अग्रवाल ने कहा कि तिमाही में घरेलू तेल और गैस उत्पादन पिछले साल के मुकाबले कुछ कम रहा है। खुदरा कारोबार के बारे में उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रिलायंस का राजस्व और मार्जिन लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी का मूल्यह्रास शुल्क कम रहा है। यह पिछले तिमाही के मुकाबले 200 करोड़ रूपये कम रहा। उनहोंने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का ब्याज भुगतान एक साल पहले के 938 करोड़ रूपये से घटकर 505 करोड़ रूपये रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।