देश की स्वास्थ्य प्रणाली के समक्ष कई चुनौतियां : नेट हेल्थ
(India) नेट हेल्थ के महासचिव अंजन बोस ने आम बजट 2014-15 के बारे में कहा कि यद्यपि सरकार ने अनुसंधान एवं विकास पर ध्यान देते हुए कई निर्णायक कदम उठाए हैं, वावजूद इसके आम लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए काफी कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रति 1,000 की आबादी पर करीब 1.3 बेड उपलब्ध है जो कि अन्य ब्रिक्स देशों की तुलना में बहुत कम है। बोस ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र को उच्च प्राथमिकता देने के अलावा स्वास्थ्य ढांचे में सुधार लाने पर ध्यान देने की जरूरत है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।