केजी-डी6 : तीसरे पंच को लेकर उच्चतम न्यायालय में जाएगी सरकार
(India) उस न्यायाधीश ने केजी-डी6 गैस विवाद में पहले पंच बनने से इनकार कर दिया था, लेकिन इस मामले में परियोजना की भागीदार निजी कंपनियों के आग्रह पर उसने अपना मन बदल दिया। केजी-डी6 गैस ब्लाक में लागत निकालने को लेकर सरकार और कंपनी के बीच विवाद के बीच शीर्ष अदालत ने 29 अप्रैल को आस्ट्रेलिया उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश माइकल हडसन मैकह्यूज को पंचनिर्णय की कार्यवाही के लिए तीसरा पंच नियुक्त करने का निर्णय किया था। सूत्राें ने बताया कि मैकह्यूज ने 20 मई को उस न्यायाधिकरण के चेयरमैन के रूप में अपना नाम वापस ले लिया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस मामले में उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसपी भड़ूचा को और सरकार ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश वी एन खरे को अपनी ओर से पंच नामित किया है। तीसे पंच बनाए गए मैकह्यूज ने कहा था कि उन्हें इस काम के लिए चुनने से पहले उनसे संपर्क नहीं किया गया था। हालांकि, बाद में केजी-डी6 परियोजना में के भागीदारों के वकील द्वारा लिखे पत्र के बाद मैकह्यूज पंच बनने के लिए तैयार हो गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।