काला धन: भारत को मिला स्विट्जरलैंड से बातचीत का न्योता
(India) स्विट्जरलैंड के वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उसने भारत को कुछ सकारात्मक जबाव पहले ही भेज दिए हैं, पर इस प्रवक्ता ने उसका ब्योरा नहीं दिया। सूत्रों ने, हालांकि, कहा कि ये जवाब स्विस बैंक खातों के बारे में कथित तौर पर चुराई गई जानकारी में शामिल भारतीय नामों के संबंध में संभवत: नहीं हैं। गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड भारत को अन्य देशों, मसलन फ्रांस व जर्मनी से मिली जानकारी के आधार पर खातों का ब्योरा देने से लगातार इनकार करता रहा है। स्विट्जरलैंड का कहना है कि ये नाम संबंधित बैंक के कुछ पूर्व कर्मचारियों द्वारा चुनाई गई सूची पर आधारित हैं। गैरकानूनी तरीके से हासिल किसी जानकारी के आधार पर वह कोई ब्योरा नहीं दे सकता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।