आइडिया सेल्युलर का मुनाफा बढ़ा
(India)
मौजूदा फिस्कल इयर के पहले क्वॉर्टर में आइडिया सेल्युलर को मार्केट के अनुमान से ज्यादा कंसॉलिडेट नेट प्रॉफिट हुआ है। इस दौरान कॉल और डेटा ग्रोथ स्ट्रॉन्ग बने रहने से कंपनी के प्रॉफिट में 57 पर्सेंट उछाल आया। देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी को इस दौरान 728.2 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ, जो पिछले साल 462.7 करोड़ रुपए था। एनालिस्ट्स ने इसको 629 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट होने का अनुमान लगाया था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 16 पर्सेंट बढ़कर 7,561.0 करोड़ रुपए हो गया। आइडिया ने एक रिलीज में कहा है, श्कंपनी हर तरह की मुश्किल से निपटने में सक्षम है और वह मोबाइल डेटा और वॉयस बिजनेस में मार्केट शेयर बढ़ाने के मिशन पर सही रफ्तार से आगे बढ़ रही है।श् जून क्वॉर्टर में कंपनी के यूजर्स की संख्या 13.9 करोड़ रही। आइडिया के शेयर सोमवार को बीएसई पर बेंचमार्क इंडेक्स से ज्यादा 1 पर्सेंट मजबूत होकर 139.75 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के रिजल्ट मार्केट बंद होने के बाद आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।