भारत को बिन मांगी सलाह नहीं दें विदेशी सरकारें: लार्ड पॉल
(India) लॉर्ड पॉल का कहना है कि भारत अपना काम करने में पूरी तरह समर्थ है। प्रवासी भारतीय उद्योगपति पॉल ने कल रात यहां एक समारोह में कहा कि भारत में हाल के आम चुनाव ने एक के बाद एक भारत पर लगातार थोपी जा रही सलाहों की कलई खोल दी। ब्रिटेन के कपारो उद्योग समूह के संस्थापक अध्यक्ष पॉल ने कहा, इन चुनावों ने साबित कर दिया है कि भारत पश्चिमी ज्ञान के आवरण में लपेट कर परोसी जाने वाली सलाहों के बिना ही अपना काम संभालने में पूरी तरह समर्थ है। उनकी राय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो लक्ष्य तय किए हैं उससे भारत की 1.2 अरब आबादी के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुधार और लोगों की व्यक्तिगत आय बढाने के प्रयास तेजी से शुरू हो गए हैं ताकि भारतीय समाज और अच्छा बन सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।