देश के सबसे सुदूर इलाके कार निकोबार तक हवाई जहाज के पहुंचने से वहां के लोग देश के बाकी हिस्से से सीधे जुड़ गए हैं। अंडमान निकोबार के इस सबसे दूरस्थ क्षेत्र से दिल्ली अब कुछ घंटों की दूरी पर रह गई है। एलांयस एयर की फ्लाइट सप्ताह में एक दिन दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर होते हुए कार निकोबार के लिए जाएगी। कार निकोबार स्थित इंडियन एयर फोर्स स्टेशन पर फ्लाइट का उद्घाटन द्वीप समूह के लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) एके सिंह ने किया। हवाई अड्डे पर उतरी इस पहली फ्लाइट से पहुंचे यात्रियों का वहां शानदार स्वागत किया गया। सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि गृह, विमानन मंत्रालय के साथ अंडमान निकोबार प्रशासन के प्रयास से मिली है। इसका श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। सिंह ने एलायंस एयर के सीईओ अनिल मेहता को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। फ्लाइट के वहां पहुंचने के मौके पर कार निकोबार प्रशासन के सभी अधिकारी व विशिष्ट लोग उपस्थित थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।