AI ने 30 पायलटों का कॉन्ट्रैक्ट किया खत्म, 15 विदेशी पायलट शामिल
(India) विमानन कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि इनमें 15 विदेशी पायलट शामिल हैं। जिन्हें एयरइंडिया के चालक दल के प्रशिक्षित होने तक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर्स विमानों को उड़ाने के लिए नियुक्त किया गया था। उनका अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि एयरइंडिया के बेड़े में बोइंग 777 विमानों की संख्या कम हो रही है। पांच ऐसे विमान खाड़ी की विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज को बेचे जा चुके हैं और तीन और बेचे जाने हैं। ऐसे में इन विमानों के 11 पायलटों का अनुबंध रद्द कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि शेष जिन पायलटों के अनुबंध का नवीकरण नहीं किया गया है उनमें दो सिम्यूलेटर इंस्ट्रक्टर शामिल हैं जो वरिष्ठ पायलट हैं और दो बोइंग 747 जंबो के पायलट हैं। उन्होंने बताया कि यह निरंतर प्रक्रिया है। इस राष्ट्रीय विमानन कंपनी में फिलहाल 1,500 पायलट हैं और इसके पास 108 विमानों का बेड़ा है। इसमें 38 ‘वाइड बॉडी’, 62 कम चौड़ाई वाले और आठ छोटे क्षेत्रीय विमान हैं। ड्रीमलाइनर्स को उड़ाने के लिये एयरलाइन ने 230 पायलट और सह-पायलट को प्रशिक्षित किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।