अडाणी की ऑस्ट्रेलियाई कोयला खान परियोजना को हरी झंडी
(India) पर्यावरण मंत्री ग्रेग हंट ने सोमवार को इस मंजूरी की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्यावरण कानून के तहत गहन विचार विमर्श के बाद मैंने कारमाइकल कोयला खान व रेल ढांचा परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 36 कड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण तथा विशेष रूप से भू जल के बचाव के लिए शर्तों को कड़ाई से लागू किया जाएगा। हंट ने कहा कि ये 36 शर्तें क्वींसलैंड सरकार के नियमों के अनुरुप हैं। हम यह सुनिश्चित करेंग कि संबंधित कंपनी पर्यावरण के उच्च मानकों का पालन करे। आस्ट्रेलिया सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा कि हम मंत्री द्वारा कारमाइकल खान व रेल परियोजना को मंजूरी का स्वागत करते हैं। हम कई अरब डालर की खान, रेल व बंदरगाहा विकास परियोजना की दिशा में एक कदम और आगे बढ़े हैं। हंट ने कहा कि ऐसा अनुमान है कि इस परियोजना से भारत में 10 करोड़ लोगों को बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।