पांच नए आपूर्ति केंद्र खोलेगी अमेजन इंडिया
(India)
वैश्विक ई कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया जल्द से जल्द सामान पहुंचाने की अपनी कोशिशों के तहत देश में पांच नए आपूर्ति केंद्र खोलेगी। कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय में किया है जबकि उसे फ्लिपकार्ट व स्नैपडील जैसी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। इस अमेरिकी कंपनी ने एक बयान में कहा है कि उसके दो केंद्र (फुलफिलमेंट सेंटररू पहले ही मुंबई व बेंगलुरु में है। पांच नए केंद्रों से उसकी कुल क्षमता लगभग दोगुनी हो जाएगी। बयान में कहा गया है कि अमेजन सेलर सर्विसेज इंडिया पांच नये केंद्र दिल्ली, चेन्नै, जयपुर, अहमदाबाद, तवाड़ू (गुड़गांव) में खोलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।