‘डिफॉल्टरों पर कार्रवाई करे सेबी’
(India)
जानबूझकर बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने वालों पर शिकंजा और कसने की तैयारी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने पूंजी बाजार नियामक सेबी को इस सिलसिले में एक अहम सुझाव दिया है। आरबीआइ ने सेबी से कहा है कि ऐसे डिफॉल्टरों पर बाजार से पूंजी जुटाने पर भी रोक लगाई जानी चाहिए। जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों (विलफुल डिफॉल्टर्स) पर ऐसी पाबंदियां लगाने के लिए केंद्रीय बैंक डिफॉल्टरों से जुड़ी जानकारियां तत्काल सेबी को मुहैया कराने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो इन डिफॉल्टरों पर न सिर्फ पूंजी बाजार से फंड जुटाने पर रोक लग सकती है, बल्कि सेबी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले प्रतिभूति जारी करने जैसे अन्य दरवाजे भी बंद किए जा सकते हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को अभी इस मामले पर विचार करना है। इसके बाद ही सेबी का बोर्ड कार्रवाई को लेकर कोई अंतिम निर्णय लेगा। फिलहाल जानबूझकर बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने वालों की जानकारी सेबी और क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो (सिबिल) जैसी एजेंसियों को तिमाही आधार पर दी जाती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।