सुई से लेकर ट्रक और नमक से लेकर सड़क तक बनाने वाले टाटा समूह की कमाई फिर से सौ अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर गई। बीते वित्त वर्ष 2013-14 में समूह की आमदनी 18.5 फीसद बढ़कर 6,24,757 करोड़ रुपये (103.27 अरब डॉलर) रही। सात क्षेत्रों- संचार एवं सूचना, टेक्नोलॉजी, इंजीनिय¨रग, मटीरियल्स, सर्विस, एनर्जी, कंज्यूमर प्रॉडक्ट एवं केमिकल्स में समूह की 100 से ज्यादा कंपनियां काम कर रही हैं। वर्ष 2012-13 में समूह ने 5,27,047 करोड़ रुपये की कमाई की थी। समूह ने अगले तीन वर्षो में 35 अरब डॉलर निवेश करने का एलान किया है। बीते वित्त वर्ष में समूह की अंतरराष्ट्रीय आमदनी 27 फीसद की वृद्धि के साथ 4,19,860 करोड़ रुपये रही। इससे पूर्व वित्त वर्ष में यह 3,30,530 करोड़ रुपये थी। समूह की कंपनियों की 100 से अधिक देशों में मौजूदगी है। ये डेढ़ सौ से अधिक देशों में उत्पादों तथा सेवाओं का निर्यात करती हैं। इस दौरान समूह की विदेशी मुद्रा की कमाई 93.5 फीसद उछलकर 32,129 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष में समूह के कर्मचारियों की संख्या 6.8 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 5,81,473 पर पहुंच गई। इस दौरान उसकी ओर से सरकार को 36,312 करोड़ रुपये का कर चुकाया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।