फ्लिपकार्ट ने फंडिंग के नए चरण में 1 अरब डॉलर (करीब 6,000 करोड़ रुपये) जुटा लिए हैं। यह किसी भी भारतीय इंटरनेट कंपनी की ओर से जुटाई गई सबसे बड़ी रकम है। इसके साथ ही इंडियन ऑनलाइन रिटेल मार्केट में बादशाहत की जंग में फ्लिपकार्ट ने अमेजॉन के सामने दमदार तरीके से ताल ठोक दी है। सिंगापुर के सरकारी वेल्थ फंड जीआईसी ने भी इंडिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर की फंडिंग में शिरकत की। इस प्रॉसेस में फ्लिपकार्ट की वैल्यू 7 अरब डॉलर आंकी गई। फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर और सीईओ सचिन बंसल ने कहा, श्हम नन्हे बच्चे की तरह थे। इस फंडिंग के साथ अब हम बड़े हो गए हैं।श् अगर फ्लिपकार्ट भारत के शेयर बाजार पर लिस्टेड होती तो यह देश की 50 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में शामिल होती।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।