‘जीएम क्रॉप्स के फील्ड ट्रायल को फिलहाल मंजूरी नहीं’
(India)
इन्वाइरनमेंट मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि सरकार ने जेनेटिक इंजिनियरिंग अप्रेजल कमिटी की ओर से 13 जेनेटिकली मॉडिफाइड (जीएम) क्रॉप्स के फील्ड ट्रायल की मंजूरी को टालने का फैसला किया है। कांग्रेस की अगुवाई वाली पिछली यूपीए सरकार ने इस पर हामी भरी थी। जावड़ेकर ने मंगलवार को संघ परिवार से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच और भारत किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह भरोसा दिलाया। इन्वाइरनमेंट मिनिस्टर का वादा बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र के मुताबिक है, जिसमें उसने वादा किया था कि वह बगैर साइंटिफिक जांच के जीएम फूड्स को इजाजत नहीं देगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।