(International)
सेना की एक प्रवक्ता ने कहा कि सेना ने 16 हजार अतिरिक्त रिजर्व बलों को लगाने का आदेश दिया है ताकि अभियान में लगे सैनिक आराम कर सकें। इससे रिजर्व बलों की कुल संख्या बढ़कर 86 हजार हो गई है। सरकारी रेडियो ने बताया कि इजरायल की सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की कल पांच घंटे बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से हमास के ठिकानों के खिलाफ हमले जारी रखने का निर्णय किया गया। इसके साथ ही इस्लामियों के गाजा और इजरायल के बीच आवाजाही के लिए इस्तेमाल किये जाने वाली सुरंगों को नष्ट करने के लिए भी अभियान जारी रखने का निर्णय किया गया। रेडियो ने बताया कि आठ मंत्रियों वाले कैबिनेट के एक अन्य समूह की बैठक आज दोपहर में होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।