(India)
एकल आधार पर तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 2,655 करोड़ रूपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 2,274 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ कमाया था। तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 14,616 करोड़ रूपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 12,904 करोड़ रूपये थी तिमाही के दौरान बैंक का परिचालन लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 4,517 करोड़ रूपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,814 करोड़ रूपये था। तिमाही के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का कुल प्रावधान 22.42 प्रतिशत बढ़कर 726 करोड़ रूपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 593 करोड़ रूपये रहा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।