(India)
पेट्रोल और डीजल की ये दरें आज आधी रात से प्रभावी होंगी। पेट्रोल की कीमत में ये कमी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के मौजूदा स्तर को देखते हुए की गई है। अप्रैल के बाद पेट्रोल की कीमत में होने वाली ये पहली कटौती है। गुरुवार को तेल कंपनियों की समीक्षा बैठक में लिए गए फैसले के बाद पेट्रोल की कीमतों में कटौती और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। फिलहाल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को डीजल पर 2.49 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। वहीं सब्सिडी के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर रोजाना 261 करोड़ रुपये का बोझ पड़ रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।